Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Sahibganj : पतना प्रखंड के इमली चौक-दुर्गापुर मुख्य पथ पर रांगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निकट 24 सितंबर की अहले सुबह सड़क किनारे दो शव पड़े मिले. शवों को देख गांव में हड़कंप मच गया. शव पूरी तरह क्षत-विक्षत थे. पास ही में एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी. आशंका जताई गई कि हाइवा या किसी ट्रक ने दोनों को रौंद दिया. शवों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी 30 वर्षीय रमीज शेख उर्फ नबी शेख व 35 वर्षीय सीटू शेख के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि उक्त बाइक से उन दोनों के साथ जोनी शेख भी था. हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज़ फिलहाल पाकुड़ में चल रहा है. परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई. बताया जाता है कि तीनों युवक दुर्गापुर से शहर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक हाइवा ने बाइक को टक्‍कर मार दी. हाइवा दोनों युवकों को कुचल कर भाग निकला. सूचना मिलने पर रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना को लेकर फिलहाल कोई कुछ स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-gm-of-santhal-pargana-held-review-meeting-with-electrical-engineers/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : संथाल परगना के जीएम ने विद्युत अभियंताओं के साथ की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही