Search

 
 
 

साहिबगंज : टाउन हॉल में लगाई गई भ्रमण विज्ञान प्रदर्शनी

 
बच्चों को दी गई पौष्टिक आहार की जानकारी
Sahibganj : उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी 9 प्रखंडों में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. 3 जुलाई सोमवार को यह विज्ञान प्रदर्शनी स्थानीय टाउन हॉल परिसर में लगाई गई. प्रदर्शनी में शहर के पोखरिया कन्या उच्च विद्यालय व यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया. पुरुलिया जिला विज्ञान केंद्र के साइंस कम्युनिकेटर कौशिक दत्ता ने बताया कि झारखंड के बच्चों को पौष्टिक आहार को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से चलंत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. बताया गया कि इसके माध्यम से बच्चों को अपने आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687390&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : सीवरेज के गड्ढे में फंसा ट्रक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही