Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धाजंलि

Advertisement
Advertisement
मुठभेड़ में शहीद हुए चंद्राय सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी Sahibganj :  साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित शहीद स्थल पर आज शनिवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. एसपी नौशाद आलम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने वीर शहीद जवानों को याद किया और अमर शहीद बेदी पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया. वहीं 2020 में अपराधियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद हुए चंद्राय सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. (पढ़ें, पुलिस">https://lagatar.in/three-news-from-hazaribagh-including-police-center-celebrating-commemoration-day/">पुलिस

केंद्र मना संस्मरण दिवस समेत हजारीबाग की तीन खबरें)

परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने राइफल झुकाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-21-at-10.38.21-AM-2.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> शहीद स्थल पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने वीर शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा. परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने दो मिनट के लिए अपना राइफल झुकाया. पुलिस संस्मरण दिवस के मौके नवनिर्मित शहीद स्थल का विधिवत उद्घाटन भी किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctors-will-be-deployed-24-hours-from-22-24-october-108-ambulance-service-at-five-places/">रांची

: 22-24 अक्टूबर तक 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा

परिस्थितियों के अनुकूल काम करने की जरुरत -एसपी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-21-at-10.38.21-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस पदाधिकारी व जवानों को अपने कर्तव्य के दौरान चुस्त-दुरुस्त, सतर्कता व सुरक्षित रहने की जरुरत है. सभी को परिस्थितियों के अनुकूल काम करना होगा. बताया कि एक सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 के बीच देश में 188 व राज्य में दो पुलिस पदाधिकारी व जवान शहीद हुए हैं.  मौके पर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, मेजर अजीत चौबे, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरबाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, नगर थाना सब इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह, एसआई संजीव कुमार वर्मा, सब इंस्पेक्टर कैलाश कुमार, रबिंद्र कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/two-news-from-palamu-including-tribute-paid-to-brave-martyred-soldiers-in-police-line/">पुलिस

लाइन में वीर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि समेत पलामू की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही