Search

 
 
 

साहिबगंज : छेड़खानी से परेशान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में छेड़खानी से परेशान एक महिला द्वारा युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव की है. पीड़िता ने मामले को लेकर थाना में मंगलवार को आरोपी युवक शुभम कुमार साह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थाने में दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि सोमवार की रात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया. जब उसने अपनी आबरू बचाने की कोशिश की, तो युवक ने उसके साथ मारपीट की. इधर, चर्चा है कि उक्त महिला ने अपनी रक्षा के लिए युवक सुभम कुमार साह का प्राइवेट पार्ट काट दिया है. युवक का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 01/24 दर्ज किया है. इसमें शिवशंकर साह, गौतम कुमार साह और चंपा देवी को आरोपी बनाया है. वहीं, युवक के पिता ने राकेश कुमार साह ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि महिला न उसके पुत्र को पिकनिक मनाने के बहाने अपने घर में बुलाकर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-drivers-blocked-the-road-in-protest-against-hit-and-run-law-three-news-together/">संथाल

: हिट एंड रन कानून के विरोध में चलकों ने किया चक्का जाम, तीन खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही