Search

 
 
 

साहिबगंज : ट्रक व पिकअप वैन की टक्कर, कोई हताहत नहीं

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में 8 जून को साहिबगंज- गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग पर फुलभंगा गांव के समीप अस्पताल मोड़ पर एक ट्रक और बोलेरो पिकअप की टक्कर हो गई. टक्कर में किसी के हताहत होने का खबर नहीं है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक बरहेट से साहिबगंज की ओर जा रहा था. पिकअप वैन साहिबगंज से वापस बरहेट की ओर जा रहा था. इसी दौरान वैन असंतुलित होकर ट्रक से जा टकरा. दुर्घटना की सूचना पाकर बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक अर्जुन यादव और पिकअप वैन चालक अभिषेक कुमार को हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662022&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही