Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अवैध बालू खनन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sahibganj : सहिबगंज (Sahibganj) - राधानगर थाना पुलिस ने 24 जुलाई को अभियान चलाकर अवैध बालू खनन मामले के नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों आरोपियों के नाम इस्माइल शेख और पारुल बसाक है. दोनों को थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में गठित टीम ने राजमहल थाना पुलिस के सहयोग से मध्य नारायणपुर तथा राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ़ राधानगर थाना में अवैध बालू खनन के मामले में कांड संख्या 148/21 दर्ज हैं. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार, प्रियेश प्रसून, राकेश कुमार, वीणा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मनोज शर्मा के अलावा राजमहल थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366742&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कल्याण आयुक्त ने मानधन योजना के निबंधन कार्य का लिया जायजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही