Search

 
 
 

साहिबगंज : चोरी की 51 मोबाइल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

 
छह लाख रुपये आंकी गई है बरामद मोबाइलों की कीमत
Sahibganj : चोरी की मोबाइल के कारोबार के खिलाफ साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तीनपहाड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर झरना टोली निवासी अल्फयाज़ अंसारी उर्फ बबुआ को चोरी की 26 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई हैं. अल्फयाज़ अंसारी उर्फ बबुआ कांड संख्या 15/18 के तहत भी आरोपी रहा है. उस समय भी उससे मोबाइल बरामद हुए थे. इधर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने भी गुप्त सूचना पर मदनशाही, गोपाल चौकी निवासी मो मोहिम के घर में छापामार कर भारी मात्रा में चोरी का मोबाइल बरामद किया है. यहां पुलिस ने लगभग 3 लाख के विभिन्न कंपनियों के 25 मोबाइल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. मो मोहिम तालझारी थाना कांड संख्या 109/20 के तहत मोबाइल चोरी का आरोपी रहा है. मौके पर सदर इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=705884&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में युवक पर केस दर्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही