Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अवैध लॉटरी बेचते दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

22 हज़ार रूपये के लॉटरी टिकट व 6,290 रूपये नगद बरामद
Sahibganj : रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार 18 जून को दुर्गापुर गांव के टेम्पो स्टैंड के पास से अवैध लॉटरी बेचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 6,290 रूपये नगद और 22 हज़ार रूपये मूल्य के 228 लॉटरी के टिकट बरामद हुए. बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. वहीं रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ़्तार अलि हुसैन उम्र 38 वर्ष बरहहरवा थाना के पुरुलियाडांगा गांव और रियाज अंसारी उम्र 30 वर्ष रांगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का रहने वाला है. दोनों अभियुक्तों के ऊपर रांगा थाना कांड संख्या 60/23, धारा 294 (ए) भादवि व 3 लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 के तहत केस दर्ज किया गया है. अभियान में एसआई उमेश चन्द्र महतो, एएसआई सतीश तिर्की के अलावा पुलिस के जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-fir-registered-in-case-of-attempt-to-sink-ship/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जहाज में सुराख कर डुबाने का प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही