Search

 
 
 

साहिबगंज : भगैया चेकपोस्ट पर दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 

10 एटीएम, आधार कार्ड, ब्लैंक चेक, फर्जी फिंगर प्रिंट जब्त

Sahibganj : साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के भगैया चेकपोस्ट पर शनिवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो साइबर अपराधियों गिरफ्तार किया. दोनों कार पर सवार थे. यह जानकारी मिर्जाचौकी थाना में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में विक्की मुर्तजा खान गोड्डा जिले के माल मंडरो ठाकुरगंगटी का रहने वाला है, जबकि दूसरा सुमन कुमार श्रीवास्तव भागलपुर जिले के पीरपैंती का है. उनके पास से डायरी में लिखा कई व्यक्तियों के नाम, आधार नंबर, 58 पीस अलग-अलग व्यक्तियों का डुप्लिलीकेट क्लोन फिंगर प्रिंट, बायो मीट्रिक स्कैनर, 36 पीस एमसील के डब्बे, 33 पीस स्टांप पैड, अलग-अलग बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल, सिम कार्ड, ब्लैंक चेक, उज्ज्वला योजना के 50 फॉर्म समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भगैया चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच चल रही है. इसी दौरान एक कार को रोका गया. कार पर सवार दोनों युवक छिपने का प्रयास कर रहे थे. इस पर पुलिस को शक हुआ. कार की तलाशी लेने पर उक्त सामग्री जब्त की गई. मौके पर मजिस्ट्रेट बब्लू टुडू, एसआई विजय दुबे, अमन कुमार व गंगाराम मरांडी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही