Search

 
 
 

साहिबगंज : गंगा नहाने गए दो दोस्त डूबे,एक को निकाला दूसरा लापता

 
Sahibganj:पुरानी साहिबगंज स्थित ओझा टोली घाट लगातार खतरनाक होता जा रहा है. यहां स्नान के दौरान हल्की चूक ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है. 28 मई को जिरवाबाड़ी निवासी विवेक कुमार (22 वर्ष) अपने दोस्त दिव्यांश व राजन कुमार के साथ गंगा स्नान करने ओझा टोली घाट गया था. इस दौरान गंगा किनारे गहरे पानी में जाने से विवेक कुमार व दिव्यांश डूबने लगा. दानों को डूबते देख राजन कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे. स्थानीय लोगों ने छलांग लगाते व नाव की मदद से किसी तरह दिव्यांश को बाहर निकला. हालांकि लोगों ने विवेक कुमार को काफी देर तक ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा कटाव व यात्री जहाज के चलने से उक्त घाट खतरनाक हो गया है.लोगों ने प्रशासन से घाट पर चेतावनी सम्बंधी बोर्ड लगाने की मांग की है. खबर लिखे जाने तक विवेक कुमार का कुछ पता नहीं चला था। यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650859&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही