Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बाल विवाह से बचीं दो बालिकाएं परिजनों को सौंपी गईं

मजिस्ट्रेट के समक्ष परिजनों ने दिया बाल विवाह न करने का शपथ पत्र
Sahibganj : मुफस्सिल थाना की सक्रियता से दो बालिकाओं का बाल विवाह रुक गया. उत्तर प्रदेश से आए 6 लोगों ने साहिबगंज प्रखंड के गोपालपुर दियारा में दो नाबालिक लड़कियों से विवाह की तैयारी कर रखी थी. इसकी भनक लगते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश व सब इंस्पेक्टर प्रनीत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर एक वाहन से बच्चियों को रेस्क्यू किया. बच्चियों के अभिभावक ने बताया कि हमें विवाह के उम्र की जानकारी नहीं है. वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बच्चियों को अभिभावक सहित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया. वहां दोनों बच्चियों की काउंसलिंग की गई. बच्चियों के पास बालिग होने का कोई प्रमाण पत्र नहीं था. उनके परिवार वालों से शपथ पत्र लिया गया कि वे बच्चियों का बालिग होने तक विवाह नहीं करेंगे और उन्हें शिक्षा प्रदान करेंगे. शादी के लिए आए युवकों और उनके परिजनों को भी बताया गया कि वे बालिग लड़कियों से ही शादी करेंगे. अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई. दोनों पक्षों से शपथ पत्र लेने के बाद बालिकाओं को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया. मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम, डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, दिनेश शर्मा, सुधा कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671779&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : रेलवे क्वार्टर पर जबरन कब्जा को लेकर मारपीट में कई घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही