Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहेट में आग से दो घर जलकर राख, लाखों की क्षति समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : बरहेट प्रखंड के लबरी सीरीज टोला गावं में मंगलबार की शाम दो घरों में अचानक आग लग गई, जिसमें दोनों घर जलकर राख हो गए. अगलगी की इस घटना में पीड़ित लुखु मरांडी व सागर मरांडी के घर का सारा सामान जल गया. उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तब तक सारा सामान जल चुका था. मुखिया जलहाई सोरेन ने बताया कि आग से दोनों घरों में रखा अनाज समेत सारा सामान जल गया है. दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी दयनीय थी. आग ने उनका सबकुछ स्वाहा कर दिया. बैल बेचकर जरूरी काम से 20 हजार रुपए रखे थे वह भी जल गया.

राजमहल में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र के तालझारी तीन पहाड़ मुख्य सड़क के सबदहरा फाटक और कल्याणचक के बीच पुल के समीप सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, महिला कर्मी का पुत्र मनोज मुर्मू  अपने साथी के साथ बाइक से तालझारी के वृंदावन से अपने घर करणपुरातो जा रहा था. पुल के पास तालझारी की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक चला रहे मनोज मुर्मू के सिर में गहरी चोट. जबकि पीछे बैठा जीतेंद्र कुमार साह उर्फ बिल्ला का पैर फ्रैक्चर हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टेंपो से सीएचसी तालझारी पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cwc-handed-over-both-missing-children-from-mahuda-to-their-families/">धनबाद

: महुदा से लापता दोनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही