Search

 
 
 

साहिबगंज : आगलगी में दो घर जलकर राख, हज़ारों का नुकसान

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड में राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा पंचायत के जंगलपाड़ा गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार बुधवार को जंगलपाड़ा निवासी जलील शेख के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में भतीजे मिठुन शेख के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आगलगी की खबर सुनते ही लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. लोगों ने सूचना अग्निशमन विभाग को दी. हालांकि अग्निशमन कर्मी पूर्व से निर्धारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में थे, जिसके कारण घटनास्थल नहीं वो पहुंच पाये. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्नि पीड़ित परिवार के अनुसार आगलगी की घटना में घर का सारा समान, कपड़े, कागजात और हजारों की नगदी जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-tempo-driver-killed-four-injured-in-two-tempo-collision/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दो टेंपो की टक्कर में टेंपो ड्राइवर की मौत, चार घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही