Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर की पिटाई

Advertisement
Advertisement
आधा सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, तीन हजार वसूल कर छोड़ा
Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र के चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. मामला जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव का है. बताया जाता है कि ग्रामीणों ने दोनों को पहले जमकर पीटा और उनका सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची साथ ही राजमहल चाइल्डलाइन की टीम भी हरकत में आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया

वहीं मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के घर 2 जुलाई की देररात चोरी हुई थी. इसका आरोप दो नाबालिग बच्चों पर लगा. इसके बाद गांव के कुछ लोग देररात में ही बच्चे के घर पहुंच गए और दोनों बच्चों को पकड़ कर चौक पर ले आए. यहां दोनों बच्चों को रस्सी से बांध दिया. यहां दोनों के साथ मारपीट की गई. गांव के लोगों ने दोनों को करीब 14 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और परिवार पर तीन हजार का दंड भी लगाया. परिवार के लोग जब रुपयों का इंतजाम करने घर गए तो दोनों बच्चों के साथ मानवता की हद पार की गई. दोनों का आधा सिर मुड़वा कर जूते-चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल  कर दिया.

शर्म के मारे पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया

इसके बाद बच्चे के परिवार से रुपये लेने के बाद दोनों बच्चों को छोड़ा गया. घटना के बाद शर्म के मारे पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया. बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे निर्दोष हैं. उनके बच्चों के साथ अत्याचार किया गया है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद राजमहल चाइल्डलाइन की टीम हरकत में आई और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. बच्चे के पिता ने 3 जुलाई को राजमहल थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686490&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही