Search

 
 
 

साहिबगंज : सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल, एक गंभीर

 
Sahibganj : साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्टा पचमोड़वा मोहल्ला के समीप गुरुवार की देर रात सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. घटना में 3 युवक घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.चना मिलते ही सदर डीएसपी संजीव मिश्रा, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इलाके में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शहर चौक-चौराहों व संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई. साहिबगंज के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप घायल हुआ है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-widespread-impact-of-strike-in-chanch-victoria-area-of-ecl-mugma-and-bccl/">धनबाद

: ईसीएल मुगमा व बीसीसीएल के चांच विक्टोरिया क्षेत्र में हड़ताल का व्यापक असर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही