Search

 
 
 

साहिबगंज : डंपर की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग के हाथमारी गांव के करीब 12 सितंबर की देर शाम डंपर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में एक बच्चा शामिल है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. समाचार संकलन तक ग्रामीणों ने शव को रोके रखा है. ग्रामीणों ने मौके पर गुजरते वाहनों को रोककर सड़क जाम कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. इधर, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन के तरफ से हाइवा और अन्य बड़ी गाड़ियों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है. डंपर व हाइवा के लापरवाह चालकों के कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं. यह">https://lagatar.in/deoghar-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-rs-1-93-crore-minister-hafizul-laid-the-foundation-stone/">यह

भी पढ़ें: देवघर : 1.93 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री हफीजुल ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही