Search

 
 
 

साहिबगंज : बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल

 
Sahibganj : साहिबगंज जिला के बोरियो थाना के धौगोड़ा गांव के समीप दो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए. दोनों एक ही बाइक पर बैठे थे. घायलों के नाम तालझारी थाना क्षेत्र के कैरापहाड़ गांव निवासी सुरजा पहाड़िया और मुंडली गांव निवासी तालु टुडू है. दोनों बोरियो हटिया से खरीदारी कर गांव लौट रहे थे. इसी दरम्यान बाइक असंतुलित होने से सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी जगन्नाथ पान सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622361&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही