Search

 
 
 

साहिबगंज : बाइकों की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र में तेलो के समीप 23 अक्टूबर की शाम  दो बाइकों की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों के नाम बीरबल कंदरचापर टोला निवासी प्राणिक हांसदा व बबलू हांसदा है. दोनों  एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से बरहेट की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने इनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. चिकित्सक पंकज गुप्ता ने दोनों का इलाज किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=452650&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बीईईओ ने 78 सहायक शिक्षकों से मांगा सपष्टीकरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही