Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: बरहेट थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

Sahibganj: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद ने रितेश कुमार पंडित के परिजन, पीयूष पंडित उर्फ संजीव पंडित व अज्ञात के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 49/23 दर्ज कराया है. बताया गया कि बीते दिन सड़क दुर्घटना में घायल बाबूपुर गांव निवासी रितेश कुमार पंडित और अन्य के इलाज करने के दौरान रितेश के परिजनों ने सरकारी काम में बाधा डाल कार्य करने में परेशान किया. वहीं दूसरा मामला गिल्हा गांव निवासी शमीम अंसारी ने पानी के पाइप को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही नासिर अंसारी,अजीज अंसारी,नजीर अंसारी,निकामुद्दीन अंसारी,रकीमा बीबी,आबूजन बीवी के विरुद्ध कांड संख्या 50/23 दर्ज कराया है. कांड दर्ज हाने के बाद बरहेट पुलिस दोनों ही मामले की छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626691&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज: लापता महिला का कटा सर मिलने से क्षेत्र में सनसनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही