Search

 
 
 

साहिबगंज : 50 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 
Sahibganj :  जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. साहिबगंज एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है.  पुलिस ने उनके पास से बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किये हैं. गांजा का अनुमानित वजन 150 ग्राम बताया जा रहा है. गिरफ्तार तस्करों में मंगलहाट गढतालाब निवासी रामचंद्र मंडल और छोटू रविदास शामिल हैं. गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. थाना प्रभारी गुलाम सरवर के बयान पर कांड संख्या 35/24 में भादवि की धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर व एएसआई अरविंद कुमार दास व पुलिस बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही