Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : चोरी की सात बाइक समेत दो चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sahibganj : उधवा प्रखंड में राधानगर थाना पुलिस ने चोरी की सात बाइक समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार चोरों में एक का नाम पूर्वी प्राणपुर पंचायत के मुस्तफा हाजीटोला गांव निवासी हाबिल शेख तथा दूसरे का नाम राधानगर के धरनी मास्टर टोला निवासी कृष्ण मंडल है. पुलिस ने हाबिल शेख के घर से चार व कृष्ण मंडल के घर से तीन बाईकें बरामद की. बाइकों में चार सुपर स्प्लेंडर, दो अपाची व एक पैशन प्रो है. यह जानकारी राजमहल एसडीपीओ यज्ञ नारायण तिवारी ने 22 जनवरी को पत्रकारों को दी. एसडपीओ ने कहा कि पुलिस ने शांति मोड़ में बिना नंबर के एक बाइक को जाते देखा. बाइक सवार से पूछताछ करने पर उसके स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है. पूछताछ में उसने अपना नाम हाबिल शेख बताया. उसने यह भी बताया कि उसके घर चोरी की और भी चार बाइकें है. हाबिल शेख के निशानदेही पर ही पुलिस ने कृष्ण मंडल के घर छापेमारी कर तीन बाइकें जब्त की. राधानगर थाना में कांड संख्या 4/23 में आईपीसी की धारा 414/34 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बाइक चोरी में शामिल अन्य चोरों की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मो. इकबाल, अजय कुमार सिंह, अवधेश पाठक समेत पुलिस जवान शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532978&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज से रवाना हुआ एमवी गंगा विलास क्रूज़, विदेशी पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही