Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : उधवा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में राधानगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दुर्घटना शुक्रवार की रात उधवा-सिरासीन आरईओ पथ पर मनिहारीटोला भट्ठा के समीप हुई. मृतकों की पहचान मनिहारी टोला गांव के मनीष मंडल (23) व मुन्ना मंडल (20) के रूप में हुई. दोनों रात में श्रीधर बाउल का सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनने बाइक से जा रहे थे. मनीष मंडल बाइक चला रहा था जबकि मुन्ना मंडल पीछे बैठा था. मनिहारी टोला भट्ठा गांव के पास बाइक सड़क किनारे जमा ईंट के ढेर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सिर में गहरी चोट की वजह से दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी  ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पंड़ताल की. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया गया. मनीष मंडल की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. उसे बेटा है. वहीं, मुन्ना मंडल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-swan-squad-helps-in-finding-killers-of-girl-in-topchanchi-one-in-custody/">धनबाद

: तोपचांची में बच्ची के हत्यारों की खोज में स्वान दस्ते की मदद, एक हिरासत में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही