Search

 
 
 

साहिबगंज : हाईटेंशन तार गिरने से दो युवक और एक बच्ची घायल

 
Sahibganj : उधवा प्रखण्ड के राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत के शांतिमोड़ बाजार में 21 अगस्त की देर शाम हाईटेंशन तार गिरने से दो युवक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार बाजार में सभी लोग एक चाय दुकान के बहार खड़े थे. इसी बीच बिजली पोल से हाईटेंशन तार अचानक गिर गया. जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई. परिजनों ने तीनों घायलों को सुखे बांस के सहारे तार से अलग किया और पीएसएस उधवा को फोन कर बिजली कनेक्शन को शटडाउन करवाया. हाईटेंशन तार के चपेट में आए 16 साल के सनातन मंडल की हालत गंभीर है. उसे इलाज़ के लिए नाव के सहारे पशअचिम बंगाल के मालदा ले जाया गया. वहीं 9 साल की मुस्फेरा खातुन और एक अन्य युवक को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे पहले बिजली विभाग के तत्कालीन जेईई विरेन्द्र उरांव को हाईटेंशन तार के नीचे सुरक्षा के लिए जाली लगाने के लिए बोला गया था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण दुर्घटना घटी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-barharwa-rpf-arrested-two-smugglers-with-illegal-liquor/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध शराब के साथ बरहरवा आरपीएफ ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही