Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध लॉटरी के टिकट बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

 
Sahibganj : साहिबगंज के एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लॉटरी टिकटों के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया.यह जानकारी जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर साक्षरता चौक स्थित संयुक्त कृषि भवन के समीप नीम गाछ के पास छापामारी कर प्रेमनगर निवासी युवक दीपक कुमार व बड़ा लोहंडा निवासी सुनील रजक को पकड़ा गया. उनके पास से 67 से अधिक अवैध लॉटरी टिकट, 4890 रुपए नकद व एक स्कूटी बरामद की गई है. दोनों के पास से मोबाइल भी जब्त किया गया है. पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस को ऑनलाइन लॉटरी टिकट बेचने का प्रमाण मिला है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, पुअनि संदीप गुप्ता, आरक्षी प्रवीण कुमार, राजाराम सिंह, मनोज कुमार यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-ajsu-block-president-welcomed-the-new-co-of-bengabad-and-4-news-together///////////////">

गिरिडीह : आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने बेंगाबाद की नई सीओ का किया स्वागत समेत 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही