Sahibganj : जिले के मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर लदे वाहनों का बेरोकटोक परिवहन जारी है. इन वाहनों पर निगरानी के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के चेकनाका में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, फिर भी वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी है. वाहनों को वैकल्पिक रास्ते जैसे भगेया गोखला मिशन, गोरीपुर, नामनगर, कीर्तनिया, निमगाछी होते हुए बिहार भेजा जाता है. बिना चालान एवं नंबर प्लेट वाले इन वाहनों को अवैध पत्थर लेकर बिहार जाते कभी भी देखा जा सकता है. अंकुश के नाम पर जिला प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई तो करते हैं, लेकिन वह महज खानापूर्ति साबित होकर रह जाती है. कभी कभार इक्का दुक्का वाहनों को पकड़कर अंदर ही अंदर रुपए वसूलकर छोड़ दिया जाता है. प्रशासनिक अधिकारियों की इस हरकत को पत्थर माफिया भांप गए हैं. यही वजह है कि पत्थर माफियाओं का अधिकारियों का भय नहीं है. पत्थर माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब प्रशासन के साथ हाथापाई और पथराव करने पर भी उतारू हो जाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575045&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : रैक लोडिंग प्वाइंट पर धू-धू कर जला रेल डिब्बा [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : रैक लोडिंग प्वाइंट पर धू-धू कर जला रेल डिब्बा [wpse_comments_template]
Leave a Comment