Search

 
 
 

साहिबगंज: नमामि गंगे परियोजना के तहत मंत्री ने गंगा में छोड़ी मछलियां

 
Sahibganj: दी झारखंड ईस्टर्न गंजेटिक फिशर मेंस कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के तत्वाधान में 26 अप्रैल को केंद्रीय अन्तस्थलीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान बैरकपुर ने नमामि गंगे अभियान के तहत रेन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर व विशिष्ट अतिथि डीसी  रामनिवास यादव थे. अतिथियों ने गंगा नदी में 60000 मछली का जीरा को छोड़ा. मंत्री ने कहा कि इस योजना से गंगा नदी में मछलियों की संख्या बढ़ेगी. नदी के इको सिस्टम भी बरकरार रहने के साथ ही लोगों को रोज़गार भी मिलेगा. कार्यक्रम से गंगा में मछलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. डीसी रामनिवास यादव व डीएफओ मनीष तिवारी ने कहा कि मछुआरों को उचित तकनीकों के उपयोग से ही मछलियों को पकड़ना चाहिए. वहीं मंत्री ने अनुसंधान केंद्र की ओर से दिए गए 10 जाल व 15 लाइफ जैकेट को मछुआरा सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी को सौंपा.केंद्र के डायरेक्टर बीके दास ने बताया कि इस वर्ष फरक्का से यूपी तक गंगा में 25 लाख मछली जीरा छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर डीटीओ सन्तोष गर्ग, छोटेलाल चौधरी, राजीव चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, रामानंद साह,जय प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620298&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज: बंदरगाह से व्यापार व व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा : जहाजरानी मंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही