Search

साहिबगंज : 4 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, इंसानियत शर्मसार

Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना सामने आई है. पीड़ित बालक की माता ने राजमहल पुलिस से की शिकायत गई शिकायत में कहा है कि हाशिम शेख, पिता अब्दुल सत्तार ने बालक को जान मारने की धमकी देते हुए अपने घर ले गया और गलत काम को अंजाम दिया. आरोपित पूर्व में भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस में मामला जाने से पहले पीड़ित बालक की मां ने घटना की जानकारी हाशिम शेख के घर में दी तो आरोपित की मां नूर जहान बीबी व पिता अब्दुल सत्तार ने उसके साथ इससे भी भयानक घटना को अंजाम देने की धमकी दी. इसके बाद पीड़ित की मां ने राजमहल थाना में शिकायत की. राजमहल पुलिस कांड संख्या 154/23 दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि मामला बहुत ही संगीन है, जल्द अनुसंधान कर आरोपित को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664066&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : तीन केंद्रों पर हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp