Search

 
 
 

साहिबगंज : कामकाज में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करें- बीडीओ

 

तालझारी प्रखंड कार्यालय में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Sahibganj : जिले के तालझारी प्रखंड कार्यालय में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में हिन्दी के विद्वानों ने भाग लिया. संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी पर गर्व है. हमें बोलने और लिखने में शुद्ध हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए. बच्चों के मन में हिन्दी के प्रति संस्कार भरना चाहिए. उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में ही करने की सीख दी. इस मौके पर प्रखंड कर्मियों के बीच हिन्दी में श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 24 कर्मियों ने भाग लिया. समरोह में जनसेवक विक्रम कुमार मिश्रा, ललन किस्कू, प्रधान सहायक छोटू मथियस बेसरा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hindi-is-not-just-a-language-it-is-a-feeling-dr-gangwar/">बोकारो

: हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं, एक भावना है- डॉ. गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही