Search

 
 
 

साहिबगंज : उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह इस्कॉन मंदिर पूजा करने पहुंचे

 
लाभार्थी सम्मेलन में हुए शामिल
Sahibganj : साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड के कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर में पूजा करने उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह 29 जून को पहुंचे. इस दौरान राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा भी उनके साथ थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया. मंदिर में विधायक के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद वे मंदिर परिसर स्थित गुप्त वृंदावन का परिक्रमा किया. मंदिर से निकलकर वे सामुदायिक भवन में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण और महिला आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला. केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से जिताने का आग्रह किया. मौके पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी सरोज सिंह, राजमहल लोक सभा संयोजक बबलू भगत, विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683093&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : एकादशी पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने निकाली निशान शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही