Search

 
 
 

साहिबगंज : नुक्कड़ नाटक के ज़रिए ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

 
Sahibganj : ज़िला जनसंपर्क विभाग की ओर से 6 सितंबर को बोरियो प्रखंड के बांझी बाज़ार और रक्सो पंचायत में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को योजनाओं और उनके लाभ से अवगत कराया गया. ग्रामीणों से योजनाओं को लेकर जागरूक होने को कहा गया. बताया गया कि सरकार की ओर से हर ज़रूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं. सामाज़िक सुरक्षा योजना के तहत विधवा, वृद्धा और दिव्यांगों को पेंशन दिया जा रहा है. कार्यक्रम के ज़रिए पीएम आवास, अंबेडकर आवास और मनरेगा जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई. बताया गया कि नुक्कड़ नाटक के ज़रिए ज़िले के सभी 9 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-training-program-organized-for-polio-campaign/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पोलियो अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही