Search

 
 
 

साहिबगंज : लोकसभा चुनाव का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं

 

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के बोरियो, बिशनपुर पंचायत के ग्रामीणों ने किया हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन

Sahibganj : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के बोरियो के बिशनपुर पंचायत एवं उसके आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. रविवार को छोटा बंनगामा, बड़ा बनगामा, मुर्गाबनी, तारापुर, धंगीपुर, तिलाझोर, दुबकी के ग्रमीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुये वोट बहिष्कार की बात कही. रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. ग्रामीणों में सरकार, सांसद व विधायक के प्रति काफी आक्रोश दिख रहा था. ग्रामीणों ने कहा कि गांव का विकास तो छोड़िये पिछले 15 साल से मूलभूत सुविधाओं से भी हमलोग वंचित हैं. गांव में न सड़क का निर्माण हुआ, न पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली की. उनका वोट लेकर उनके साथ केवल धोखा किया जाता है. आज तक गांव के लोग सांसद का मुंह तक नहीं देख पाए हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने उन्हें ठगा है. पूर्व विधायक ताला मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम या सांसद विजय हांसदा किसी ने भी ग्रामीणों की तकलीफों और परेशानियों को नहीं समझा है. ग्रामीणों ने कहा कि उनका अंचल मंडरो कर दिया गया है, जो काफी दूर है. जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो या कोई और भी काम हो तो  उन्हें समस्या होती है. बोरियो अंचल गांव से नजदीक है, वहां स्थानांतरित करने के लिए भी सभी पदाधिकारियों व नेताओं को आवेदन दिये, परंतु किसी ने कोई पहल नहीं की. अब 10 गांव के करीब तीन हजार वोटरों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बेटाराम हेंब्रम, पूर्व मुखिया गब्रियल बास्की, दीपक सिंह, टुनटुन ठाकुर, मोहन सिंह, फ्रांसिस टुडू, प्रेमलाल ठाकुर, सरजू सिंह सहित अन्य सैकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामीण विरोण प्रदर्शन में शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही