Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : युवक के साथ महिला को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, युवक पर लगाया लव ज़िहाद का आरोप

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : मंडरो प्रखण्ड मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरा पंचायत के खैरबनी गांव में 22 अगस्त को ग्रामीणों ने एक युवक और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद बंधक बना लिया. दोनो अलग समुदाय के हैं और पहले से शादीशुदा हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक का नाम मोहम्मद नोबेल बताया जा रहा है. लव ज़िहाद का आरोप ग्रामीण मो.नोबेल पर लव ज़िहाद का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने बहलाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया है. पेशे से ड्राइवर मो.नोबेल का अक्सर महिला के घर पर आना जाना लगा रहता था. महिला का पति दूसरे शहर में काम करता है. नोबेल भी शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है. ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनकर हालत में पकड़ने के बाद बंधक बना लिया. मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने युवक के परिजनों को सूचना दी. ख़बर लिखे जाने तक मामला थाने नहीं पहुंचा था. इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-due-to-inflation-the-beauty-of-the-textile-market-has-faded-the-market-has-shrunk-to-half/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : महंगाई की मार से कपड़ा बाजार की रौनक फ़ीकी, बाज़ार सिकुड़ कर हुआ आधा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही