Search

साहिबगंज : ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा- डीसी

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती सोमवार को दौरे पर करमपहाड़ पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सरकारी योजनाओं के लाभ बारे में जानकारी ली. कहा कि ग्रामीण युवाओं को मशरूम उत्पादन व बंबू क्राफ्ट का प्रशिक्षण देकर उन्हें राजगार से जोड़ा जाएगा. इस दौरान डीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना व बिरसा आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों का जायजा लिया. आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि करमापहाड़ में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं हे. वह अपने आवास में ही आंगनबाड़ी केंद्र चला र रही है. डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से इसकी जानकारी ली और एनआईपी के तहत जल्द आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया. साथ ही ओपेन जिम का निर्माण कराने को भी कहा. करमापहाड़ में कुल 32 परिवार निवास करते हैं. डीसी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया. कोड़ेपाड़ा के प्रधान बुधना पहाड़िया व दुल्लेपहाड़ के मैसा पहाड़िया ने डीसी को बताया कि गांव के लोगों को जिला प्रशासन की ओर से अब तक कंबल नहीं मिला है. डीसी ने मध्य विद्यालय करमपहाड़ का भी जायजा लिया. वहां विद्यार्थियों की पढ़ाई की सुविधाओं की जानकारी ली और स्कूल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए. यह भी पढ़ें : सभी">https://lagatar.in/mining-leases-of-all-major-and-minor-minerals-will-be-scrutinized/">सभी

बड़े व छोटे खनिजों के खनन पट्टे की होगी जांच, लैंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने लिखा पत्र
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//