Search

 
 
 

साहिबगंज : दियारा में नाव व दुर्गम क्षेत्रों में छोटे वाहन से भेजी जाएगी मतदान सामग्री

 

डीटीओ ने वाहन कोषांग में तैयारियों की समीक्षा की

Sahibganj : साहिबगंज जिले में लोकसभा चुनाव में वाहनों के प्रयोग आदि को लेकर नोडल पदाधिकारी सह डीटीओ विष्णुदेव कश्यप ने गुरुवार को वाहन कोषांग में कर्मियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में वाहनों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति, टैगिंग, लॉग बुक आदि के बारे में चर्चा की गई और कोषांग के कर्मियों को कार्य सौंपे गए. डीटीओ ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में जहां बड़े वाहन नहीं जा सकते, वहां छोटे वाहनों से मतदान सामग्री व कर्मियों को भेजा जाएगा. मतदान केंद्रों से ई-रिक्शा को टैग करने के लिए संबंधित बीएलओ से समन्वय बनाने का निर्देश दिया. दियारा क्षेत्र में आने वाले बूथों के लिए मोटर नाव को टैग करने को कहा. इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उचित वाहनों की टैगिंग की बात कही. बैठक में मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम, जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज प्रसाद, प्रेम प्रकाश वर्मा, अभिषेक कुमार समेत कोषांग के अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही