Search

 
 
 

साहिबगंज : वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड में राधानगर थाना क्षेत्र के कठहलवाड़ी पंचायत अंतर्गत सुखपाड़ा गांव के सैदुर रहमान उम्र 24 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसे सोमवार की रात गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. पुलिस के अनुसार राजमहल व्यवहार न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में सीसी न. 459/18 के तहत मामला दर्ज था. राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सैदुर रहमान फरार चल रहा था. न्यायलय से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात को सुखपाड़ा निवासी सैदुर रहमान के घर में छापेमारी कर उसे दबोच कर थाना लाई. छापामारी दल में थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-pds-dealers-of-the-district-went-on-strike-for-72-hours/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 72 घंटे के हड़ताल पर गये जिले के पीडीएस डीलर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही