Search

 
 
 

साहिबगंज : पियारपुर से वारंटी मताहार शेख गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Sahibganj : उधवा प्रखण्ड की राधानगर थाना पुलिस ने 21 अगस्त की रात मध्य पियारपुर पंचायत अंतर्गत गोलामुद्दीन टोला गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार मताहार शेख 9 साल से फ़रार चल रहा था. उसके विरूद्ध नामजद जीआर संख्या 1009/13 मामला दर्ज है. बताया जाता है कि मताहार शेख कथित सोना चोर गिरोह का सदस्य है. उसने अलग-अलग राज्यों में सोना चोरी, मोबाइल लूटकांड समेत कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. मताहार शेख की गिरफ्तारी को लेकर राधानगर पुलिस ने इसके पूर्व में भी छापेमारी की थी. लंबे समय से वो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. न्यायालय से निर्देश के बाद में राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. मताहार शेख को पुलिस ने 22 अगस्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, एएसआई रविंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-fir-against-five-people-in-dowry-harassment-case/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दहेज प्रताड़ना मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही