Search

 
 
 

साहिबगंज : नमामि गंगे प्रोजेक्ट का कचरा निष्पादन प्लांट अप्रैल में होगा शुरू

 

डीसी ने की जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक  

Sahibganj : साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई. बताया गया कि कचरा निस्तारण प्लांट अप्रैल तक शुरू कर दिया जाएगा. गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं. डीसी ने अधिकारियों को सीसीटीवी के जरिए वहां की गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में सीवरेज प्लान, नालों की स्थिति आदि की समीक्षा हुई. डीसी ने साप्ताहिक गंगा आरती सुचारम रूप से संचालित करने व योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. बैठक में  वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, जिला गंगा समिति के सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, श्रीनिवास सिंह, रंजीत कुमार सिंह, अशोक चौधरी,  डीपीएम मणिकांत कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eye-examination-of-149-people-in-dvc-camp-62-will-undergo-cataract-operation/">धनबाद

: डीवीसी के शिविर में 149 लोगों की नेत्र जांच, 62 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही