Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: उधवा प्रखंड में गर्मी की दस्तक के साथ ही जलसंकट शुरू

Sahibganj: जिले के उधवा प्रखंड में गर्मी की दस्तक के साथ ही जलस्त्रोतों का जलस्तर नीचे जाने से विभिन्न गांवों में जल संकट गहरा गया है. वहीं दर्जनों चापाकल खराब पड़ा है. क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज के हाटपाड़ा में दो चापाकल व राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं. जिसके कारण पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है. हालांकि बगल में गंगा नदी रहने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल जाती है. पूरे गांव का केंद्र बिंदु होने के कारण यहां पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को हाट लगता है. वार्ड सदस्य सरजन मंडल, जयदेव मंडल मिथुन मंडल, उत्तम मंडल, कृष्णा मंडल आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर पेयजल व स्वच्छता विभाग के जेई को अवगत कराया गया है पर चापाकल का ठीक नहीं हुआ है. सरकार से जारी हेल्पलाइन नंबर भी कोई काम का नहीं है. ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब चापाकल ठीक कराने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620447&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज: नमामि गंगे परियोजना के तहत मंत्री ने गंगा में छोड़ी मछलियां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही