Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले के 235 गांवों में टैंकर से होगी जलापूर्ति

Sahibganj : भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन प्रयत्नशील है. 10 मार्च को समारहणालय सभागार में जल संकट दूर करने को लेकर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने मैराथन बैठक की. बैठक में डीडीसी ने कहा कि पिछले वर्ष कम बारिश होने के कारण पहाड़ी एवं मैदानी इलाके में जल संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है. पहाड़ी इलाके के चिह्नित 235 गांवों में टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी. इस इलाके में भू जल स्तर नीचे जा चुका है तथा झरना भी सूख गया है. 272 विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर आधारित पेयजल सिस्टम से जलापूर्ति की जाएगी. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता गोविंद कच्छप ने कहा कि जिले में 15 हजार चापाकाल है, जिसमें 750 खराब पड़े हैं. उनकी बातों को सुनकर डीडीसी ने खराब पड़े चापाकलों को ठीक कराने का निर्देश दिया. प्रखंडवार लोगों से अपील की गई है कि अपने प्रखंड के जेई से शिकायत कर चापाकल ठीक करा सकते हैं. इसके लिए प्रखंडवार जेई का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जो निम्न हैं- साहिबगंज, बोरियो, तालझारी, मंडरो प्रखंड के जेई दिलीप मंडल का मोबाइल नंबर 8789271793. राजमहल उधवा, प्रखंड के जेई लक्ष्मी नारायण सिंह का मोबाइल नंबर 7979764218. पतना, बरहरवा के जेई उमेश मंडल का मोबाइल नंबर 9771513518. बरहेट प्रखंड के जेई संजीव कुमार का मोबाइल नंबर 7903179626. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता गोविंद कच्छप के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राज कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही