Search

 
 
 

साहिबगंज : पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर, मोदी के वादे जुमला साबित हुए- चंपाई

 

राजमहल से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के नामांकन में शामिल हुए सीएम

Sahibganj : राजकमहल (एसटी) लोकसभा सीट से झामुमो (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी विजय हांसदा ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया. उन्होंने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह साहिबगंज डीसी हेमंत सती के कार्यालय में नमांकन पत्र सौंपा. नामांकन के बाद रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रत्याशी विजय हांसदा के अलावा इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शरीक हुए. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे देश मे इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के जनता से किये वादे जुमला साबित हुए हैं. जनता उनके खेल को समझ गई है. चुनाव में इसका असर भी दिखने लगा है. राज्य सरकार जनता के हित में काम कर रही है. उन्होंने लोगों से संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. मौके पर राज्य के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता सहित गठबंधन के कई नेता उपस्थित थे. [caption id="attachment_884280" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/rajmahal-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज डीसी को नामांकन पत्र सौंपते विजय हांसदा[/caption] झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ईडी के आरोपी को गुरुवार को रांची के एक होटल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मिलवाया. उससे गुलदस्ता भी दिलवाया. सभा को गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव, झामुमो विधायक दिनेश मरांडी, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, स्टीफन मरांडी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेने की पत्नी कल्पना सोरेन, विजय हांसदा सहित गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sst-deployed-at-10-checkpoints-in-the-district-vehicles-are-being-thoroughly-checked/">बोकारो

: जिले के 10 चेकनाकों पर एसएसटी तैनात, वाहनों की हो रही सधन जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही