Search

 
 
 

साहिबगंज : कल्याण आयुक्त ने मानधन योजना के निबंधन कार्य का लिया जायजा

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj) – भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कल्याण आयुक्त मकबूल खान ने जिले में मानधन योजना के तहत चल रहे निबंधन कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में वे बरहरवा, उधवा, तालझारी प्रखंड समेत अन्य प्रखंडों का दौरा किया. डीसी, डीडीसी और श्रम अधीक्षक के साथ बैठक करते हुए उन्होंने सभी प्रखंडों के बीडीओ को मानधन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा निबंधन कराने का निर्देश दिया. 27 जुलाई तक 1910 श्रमिकों को इस योजना के तहत निबंधित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. साहिबगंज में तैनात श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार के साथ उन्होंने डीबीएल परियोजना स्थल, महादेवगंज बरहरवा बीड़ी फैक्ट्री, उधवा एनएच परियोजना स्थल का भी निरीक्षण किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362845&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जनसमस्याओं को लेकर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने एसडीओ से की मुलाकात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही