Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : गेहूं लदा नाव गंगा नदी में डूबा, लाखों का नुकसान

Sahibganj : जिले के उधवा प्रखंड थाना क्षेत्र में दक्षिण पलासगाछी पंचायत अंतर्गत बानुटोला बाजार के सामने गेहूं लदा नाव गंगा नदी में डूबने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. बानुटोला गांव के जसीमुद्दीन शेख 300 क्विंटल गेहूं नाव में लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा बेचने जाने वाले थे. गेहूं की बोरियों को दो दिनों तक नाव पर लोडिंग किया गया. बोरियां लादे जाने के बाद 31 मार्च को गंगा नदी के तट से कुछ दूरी पर नाव को खड़ा कर दिया गया. रातभर नाव गंगा नदी में खड़ा रहा. 1 अप्रैल की सुबह समरूद्दीन शेख मजदूरों को लेकर नदी के तट पर पहुंचे तो नाव को डूबा पाया. आनन-फानन में दूसरा नाव लाकर गेहूं की बोरियों को पानी से निकालकर रखा गया. बोरियां निकाले जाने के बाद नाव को भी पानी से निकालकर किनारे लाया गया. नाव डूबने की सटीक जानकारी नहीं मिल पायी है. समरूद्दीन शेख के अनुसार प्लास्टिक की बोरियों में भरकर गेहूं को रखा गया था. हो सकता है नाव असंतुलित होने से पानी में डूब गया हो. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596102&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, दुकानों को कराया बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही