Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जहां जातिवाद और वंशवाद की राजनीति, वहीं भ्रष्टाचार और लूट : स्वतंत्र देव

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 2 दिनों के दौरे पर गुरुवार 29 जून को साहिबगंज पहुंचे. नये सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि आज हमारा देश की सीमा सुरक्षित है. आज एक भी बम ना, कश्मीर में, ना पटना और ना रांची में गिर रहा है. कहा कि 9 सालों में विश्व पटल पर भारत का सम्मान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है. विरोधी दलों को निशाने पर लेते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब-जब क्षेत्रीय पार्टी सरकार बनती है, तो वह केवल अपने परिवार को देखती है. अपने वंशवाद को बढ़ावा देती है. इन पार्टियों में भ्रष्ट लोगों का ही बोलबाला रहता है. उन्हेंने कहा कि जहां जातिवाद और वंशवाद की राजनीति होती है, वहीं भ्रष्टाचार और लूट होती है. इस मौके पर राजमहल विधायक आनंद ओझा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष रामानंद साह, बोरियों के पूर्व विधायक ताला मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम दरस यादव, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-satsang-and-bhandara-organized-on-guru-purnima-in-kabir-ashram/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग व भंडारे का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही