Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो बाइक के बीच टक्कर में विधवा की मौत, तीन युवक घायल

Sahibganj : साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड में बरहरवा-उधवा एनएच 80 पर साल्टीपोखर के समीप 4 मई को दो बाइक की भीषण टक्कर में एक विधवा महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायल दो बाइकों पर सवार थे. मृतका का नाम मोहनपुर पंचायत की शांति बेवा (70) है. घायलों के नाम रमेश रविदास, मंगल हांसदा और सुखा हांसदा है. रमेश रविदास मृतका का बेटा है. मंगल हांसदा और सुखा हांसदा दूसरे बाइक पर बैठा था. रमेश रविदास अपनी मां को लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दरम्यान विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी.  टक्कर के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को मामले की सूचना दी. खबर पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. मृतका शांति बेवा के परिजनों के अनुसार 1 मई को उसकी पोती की शादी हुई थी. 2 मई को वह पोती के साथ उसके ससुराल रामपुरहाट गई थी. 4 मई को पोती की ससुराल से घर आने के लिए ट्रेन से बरहरवा स्टेशन पहुंची. अपनी मां को लाने बड़ा बेटा रमेश रविदास बाइक लेकर स्टेशन पहुंचा. मां को लेकर घर लौटते समय विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई और रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की खबर पाकर रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626392&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही