Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जमीन विवाद में की गई थी विधवा की हत्या, अभियुक्त गिरफ़्तार

Sahibganj : साहिबगंज पुलिस ने तीनपहाड थाना क्षेत्र के मारोपुर गांव में गुरुवार की देर रात हुई विधवा तारा देवी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ़्तार कर मामले के उद्भेदन का दावा कियी है. शनिवार को एसडीपीओ यज्ञ नारायण तिवारी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी टीम ने मरोपुर निवासी रामचन्द्र राय पिता स्व. लाल बिहारी राय नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि मृतिका और अभियुक्त रामचंद्र राय के बीच बीते कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था. घटना की रात मृतका घर में अकेली थी. जिसका फ़ायदा उठाकर वारदात को अंज़ाम दिया गया. मृतका के पुत्र लव कुमार राय के बयान पर मामला दर्ज़ किया गया है. मृतका के पति की मृत्यु दस साल पहले ही हो गई थी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-dahu-yadav-and-brother-sunil-yadav/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दाहू यादव व भाई सुनील यादव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही