Search

 
 
 

साहिबगंज : डायन प्रथा व बाल विवाह एक अभिशाप : थाना प्रभारी

 
Sahibganj: जिले के राजमहल प्रखंड के फुलवरिया ईदगाह मैदान में 17 मई को बाल विवाह, डायन प्रथा, माब लिंचिंग, सड़क सुरक्षा व मानव तस्करी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. जिप सदस्य मो अब्दुल बारिक शेख ने कहा कि डायन प्रथा एक अभिशाप है. डायन नाम का कुछ नहीं होता है यह शक की बीमारी है. यदि किसी ने डायन कहकर लड़ाई, झगड़ा व मारपीट करता है तो यह कानूनन जूर्म है. राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने कहा कि बाल विवाह अपराध है. यदि इसकी जानकारी किसी को मिलती हैं तो इसकी सूचना जनप्रतिनिधि व पुलिस को दें. बच्चों के पढ़ने लिखने के समय शादी न कराए. बच्चों के परिपक्व होने के बाद ही शादी करें. मौके पर अली शेख, मेशर अली, इब्राहिम शेख ,कलाम शेख आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639813&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : दुकान व फैक्ट्रियों पर चलेगा जीएसटी प्लेस विजिट अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही