Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे की कामना के साथ सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

Sahibganj : वट सावत्री व्रत को लेकर सुहागिनों ने 19 मई को शहर के चौक चौराहे पर स्थित बरगद पेड़ पर जाकर पूजा अर्चना कर अपने पति की रक्षा व दीर्घायु की कामना की. सुहागिन महिला काफी उत्साह पूर्वक इस व्रत को निर्जला उपवास रह कर मनाया. महात्मा गांधी चौक,गर्ल्स हाई स्कूल, पटेल चौक, स्टेशन चौक, टमटम स्टैंड,पीएचईडी कार्यालय आदि जगहों पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पुरोहित की उपस्थिति में वट सावत्री का कथा सुन रक्षा सूत्र लेकर वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर रही थी. साथ ही एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहागन की कामना कर रही थी. बहुत सी महिलाएं अपने-अपने मोबाइल में सेल्फी लेती नजर आ रही थी. जगह-जगह पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई थी. यह व्रत जेठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है. व्रत को लेकर बाजार सुहागिनों से गुलजार रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641472&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : जनसेवकों ने चित्र के माध्यम से बयां किया अपना दर्द [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही