Sahibganj : मंडरो प्रखण्ड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बच्चा पंचायत के बच्चा गांव में मालोती देवी नाम की 22 वर्षीय महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी पुलिस दल बल के साथ पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा गया. मृतका की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई हुई थी. जब वह घर लौटीं तो बेटी दुपट्टे से लटकी मिली. घटना से गांव में पातम पसर गया. वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. महिला की शादी 2 साल पहले जिरली करहडिया निवासी प्रकाश बेसरा के साथ हुई थी. वहीं पुलिस मामले को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-bulldozer-of-district-administration-run-on-closed-ten-lying-crushers/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : बंद दस पड़े क्रशर पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : बंद दस पड़े क्रशर पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर [wpse_comments_template]
Leave a Comment