Search

साहिबगंज : हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत

Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर बंगाली टोला के समीप उधवा राजमहल मुख्य पथ पर 04 जून को हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई. राधानगर थाना क्षेत्र के गौहर अली टोला निवासी गुलाब शेख अपनी 35 वर्षीया पत्नी कोहिनूर बीबी के साथ बाइक से राजमहल से लौट रहे थे कि जामनगर बंगाली टोला के समीप रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाईवा की चपेट में आ गए. घटना में गुलाब शेख को मामूली चोट आई, जबकि पत्नी कोहिनूर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल से भागलपुर रेफर कर दिया गया. भागलपुर ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658028&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : कबीर साहेब का 626 वां प्रकट दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp