Search

 
 
 

साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

 

पाकुड़ से इलाज करा कर लौट रही थी घर, हो गया हादसा

Sahibganj : बरहेटर्-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क अंतर्गत धर्मपुर डाक बंगला के समक्ष बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में इलाज के दौरान 24 सितंबर को मौत हो गई. जानकारी के अनुसार महिला लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दरदरा गांव की बताई जाती है. बताया जाता है कि महिला पाकुड़ में डॉक्टर से इलाज करा कर ऑटो से वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान धर्मपुर डाक बंगला के समीप अज्ञात पिकअप वैन ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दिया। जिसे दरदरा की महिला सुनीता देवी घायल हो गई। उसे रविवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है. बरहेट पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/godda-bodies-of-both-the-youth-were-taken-out-from-the-canal-on-the-second-day/">यह

भी पढ़ें:  गोड्डा : दोनों युवकों के शव दूसरे दिन नहर से निकाले गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही